Ruchika Singh : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा में आई रुचिका सिंह ने अब देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. शुक्रवार रात जारी किए गए एक वीडियो में उसने हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि भविष्य में वह ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी.
वीडियो में रुचिका सिंह ने कहा, “मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी. वहां छात्रों का आंदोलन चल रहा था. कई लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहे थे. उनके प्रभाव में आकर मैंने भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. मैं सिर्फ 15 साल की हूं. मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था. मैंने बहुत गलत बातें कहीं. यह मेरी पहली और आखिरी गलती होगी. मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं. मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं. कृपया मुझे माफ कर दीजिए.”
वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुई थी FIR
जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह चंदेल ने रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस सेक्टर-18 स्थित उसके फ्लैट पर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिली.
इससे पहले रुचिका सिंह की मां ने भी नोएडा के संबंधित थाने में लिखित माफीनामा देकर अपनी बेटी को माफ किए जाने की अपील की थी. बताया जा रहा है कि रुचिका मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है. उसने इसी साल जनवरी में नोएडा में फ्लैट खरीदा था और वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है.
PM मोदी के वीडियो के बाद आया माफीनामा
रुचिका सिंह का माफी वाला वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश के कुछ घंटे बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि ऐसे बच्चे गुमराह हैं और उन्हें सजा देने के बजाय सही राह दिखाने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं और उन्हें अदालतों के चक्कर नहीं कटवाना चाहते.
ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









