Delhi NCRराज्य

दिल्ली में आज बरसेंगे बादल या निकलेगी धूप? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है, लेकिन दिन में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल है कि आज बारिश होगी या नहीं? भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (31 जुलाई) के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है.

IMD के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है. हवा में नमी का स्तर भी अधिक बना रहा. अधिकतम आर्द्रता 91 प्रतिशत और न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई.

हल्की बारिश और तेज हवाएं

गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. दिन के समय दक्षिण-पूर्वी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. वहीं, पालम इलाके में शाम करीब 4 बजे हवा की गति 37 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई.

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, उमस से लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है.

अगले 5 दिनों का मौसम

IMD ने अनुमान जताया है कि 1 अगस्त से 5 अगस्त के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, लेकिन कप्तानी का ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button