राष्ट्रीय

आंदोलन के बाद अभिजीत दीपके के पहले संदेश में नहीं आया सोनम वांगचुक का नाम

Abhijeet Deepke : कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार, 26 जुलाई को एक वीडियो जारी कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चले आंदोलन में शामिल छात्रों और लोगों का धन्यवाद किया. हालांकि, इस वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बार भी नाम नहीं लिया.

अभिजीत दीपके ने अपने वीडियो में आंदोलन में शामिल छात्रों, युवाओं और देशभर से समर्थन देने वाले लोगों का आभार जताया, उन्होंने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. लेकिन पूरे वीडियो में उन्होंने सोनम वांगचुक का कोई जिक्र नहीं किया, जबकि वह इस आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे थे.

26 दिन तक भूख हड़ताल पर रहे थे सोनम वांगचुक

नीट पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी. आंदोलन के दौरान वह सबसे अधिक चर्चा में रहे और इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाते रहे. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी कर कॉकरोज जनता पार्टी और देश की GenZ पीढ़ी को बधाई दी थी. ऐसे में अभिजीत दीपके के वीडियो में उनका नाम न आने को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है.

मंच से छात्रों को किया याद

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों को याद किया, उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा, लेकिन सोनम वांगचुक के योगदान का उल्लेख नहीं किया. इसी वजह से सोशल मीडिया और आंदोलन से जुड़े लोगों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है.

आपको बता दें कि जंतर-मंतर पूरी तरह खाली हो चुका है. अभिजीत दीपके ने रविवार सुबह अपने वीडियो में बताया कि वह टाइफाइड से पीड़ित हैं और आराम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें बुखार था, जिसकी वजह से वह शनिवार शाम को आराम करने के लिए चले गए थे.

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button