राष्ट्रीय

PM मोदी के वीडियो मैसेज के बाद राहुल गांधी ने फिर की धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi : पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया. इस संदेश के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग दोहराई.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि आधी रात को जारी किए गए इस वीडियो संदेश से छात्रों की समझ का अपमान नहीं किया जाना चाहिए. राहुल गांधी ने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए, छात्रों पर कार्रवाई करने वालों को सजा मिले और सरकार माफी मांगे.

PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. इससे लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक और भावनात्मक पीड़ा होती है, उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में हुई घटनाओं के बाद सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो. इसी को ध्यान में रखते हुए कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित कराई गईं, उन्होंने बताया कि 19 तारीख को परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं.

PM मोदी ने कहा कि सरकार केवल दोषियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, उन्होंने संबंधित विभागों को पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए थे. विभागों ने इसका मसौदा तैयार कर उन्हें सौंप दिया है.

ये भी पढ़ें – 1109 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, गुप्ता पावर के ठिकानों पर चार राज्यों में छापेमारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button