Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने छात्रों और छात्राओं के साथ हुए व्यवहार पर सवाल खड़े किए.
अखिलेश यादव ने कहा, “ये मुद्दा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बीजेपी का नहीं है. ये मुद्दा छात्रों और नौजवानों का है. युवा, छात्र और नौजवान सबके हैं. हम सब उनके लिए लड़ रहे हैं,”उन्होंने कहा, “अगर छात्रों की नहीं सुनी जाएगी तो हम सड़कों पर आएंगे. छात्रों के साथ जो व्यवहार हुआ, क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?”
प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए धरने का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “हम मजबूरी में पीएम आवास पर गए. क्या प्रधानमंत्री बयान नहीं दे सकते हैं? सदन में क्यों नहीं बोल रहे हैं?”
ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल, कई देशों में बढ़ी चिंता, अमेरिका ने किए 9 शहरों पर हमले
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









