Sonam Wangchuk : NEET पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मंगलवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे. दोनों नेताओं ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली.
सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार शाम उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया.
डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद सोनम वांगचुक को ICU में भर्ती किया गया है. वह एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में उनकी देखभाल डॉक्टर सुषिला कटारिया की निगरानी में की जा रही है. NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार 32वें दिन भी जारी है. सोमवार को हुई हिंसक झड़प के बाद भी मंगलवार को हजारों छात्र और समर्थक दोबारा जंतर-मंतर पहुंचे.
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकार के साथ आगे की बातचीत अब जंतर-मंतर पर ही होगी.
प्रदर्शनकारियों की क्या हैं मांगें?
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें. इसके अलावा, NEET घोटाले में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है. NEET पेपर लीक का मामला अब सड़क से लेकर संसद तक गूंज रहा है. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है. वहीं, सरकार का कहना है कि वह इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहा है.
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और CJP के आंदोलन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को एक बार फिर प्रमुखता से सामने ला दिया है. मामले को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.
ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल, कई देशों में बढ़ी चिंता, अमेरिका ने किए 9 शहरों पर हमले
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









