Delhi NCR

CJP प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें, खामोश क्यों हैं?

Rahul Gandhi : CJP PROTEST के बीच राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली लगभग खत्म हो चुकी है. उनके मुताबिक, यह व्यवस्था दीमक की तरह पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचा रही है.

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र जो सवाल उठा रहे हैं, वे पूरी तरह सही हैं, उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं और इसकी वजह क्या है. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए.

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को तुरंत रोका जाना चाहिए, उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी के मुताबिक, छात्रों के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल करना उचित तरीका नहीं है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी कई बार इस मुद्दे को सरकार के सामने उठा चुकी है और लगातार अपनी बात रखती रही है. सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनके साथ न्याय करना चाहिए.

युवाओं के भविष्य को लेकर जताई चिंता

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के सामने पहले से ही अवसरों की कमी है और अब प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी भरोसा कमजोर होता जा रहा है, उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए यही एक रास्ता बचा था, लेकिन अब वह भी प्रभावित हो चुका है, उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर गलत तरीके से असर डाला जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वे अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकें, उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही छात्रों से मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे.

शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री की जिम्मेदारी बताई

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री को अपने पद से हटना चाहिए, उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज गृह मंत्रालय के तहत हुआ है, इसलिए गृह मंत्री को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा कि इस पूरे मामले की अंतिम जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की है, उन्होंने दोहराया कि छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग बंद होना चाहिए और सरकार को युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें – दून फिल्म स्कूल में भारत–ब्राज़ील फिल्म एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2026 का भव्य शुभारंभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button