NEET Paper Leak 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय बताया, उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. पीएम ने कहा कि पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पुनर्परीक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर आयोजित कराया गया और परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए गए, उन्होंने कहा कि घटना सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की. मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू की गई है.
सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों का भी उल्लेख किया, उन्होंने सांसदों को भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. सरकार की प्राथमिकता किसानों का कल्याण है और हर फैसला देशहित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का बयान ऐसे समय में आया है, जब नीट पेपर लीक 2026 को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन तेज है. सोमवार को पार्टी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं, जबकि संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन के हिंसक होने की खबरें सामने आई थीं.
मंगल मिलन में प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन
बैठक को लेकर किरेन रिजिजू ने कहा कि ‘मंगल मिलन’ बेहद उपयोगी रहा. प्रधानमंत्री ने सांसदों को कई अहम विषयों पर मार्गदर्शन दिया और सरकार की हालिया उपलब्धियों की जानकारी साझा की. इस दौरान हाल ही में शामिल हुए नए सांसदों, जिनमें नितिन नवीन भी शामिल हैं, का स्वागत किया गया. भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी बैठक को सफल बताते हुए कहा कि यह ‘मंगल मिलन’ काफी सकारात्मक और सार्थक रहा.
ये भी पढ़ें – दून फिल्म स्कूल में भारत–ब्राज़ील फिल्म एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2026 का भव्य शुभारंभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









