Sonakshi Sinha : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए विरोध मार्च के दौरान सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है और सुबह से ही अभिजीत दीपके के समर्थक जंतर-मंतर पर जुट रहे हैं. CJP शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.
https://www.instagram.com/reel/Da8DC3NieC8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार को जंतर-मंतर पर हुई घटनाओं को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, उन्होंने लिखा, “20 जुलाई… बहुत लोगों की हड्डियां टूटीं और एक पूरे देश का दिल टूटा. याद रखना.” इसके साथ उन्होंने प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं.
https://www.instagram.com/p/DbCqTXWgipb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
पहले भी कर चुकी हैं समर्थन
सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले भी एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो शेयर कर चुकी हैं. वह लगातार इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अपनी बात रख रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा के अलावा शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों ने भी इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है.
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद चलो’ विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद मंगलवार को जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वहीं, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भर्ती हैं.
ये भी पढ़ें – दून फिल्म स्कूल में भारत–ब्राज़ील फिल्म एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2026 का भव्य शुभारंभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









