Delhi NCR

सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन

Sonam Wangchuk Health Update : सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग के आठवें फ्लोर पर रखा गया है, जहां दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तैनात है. इस बीच अस्पताल प्रशासन ने उनकी सेहत को लेकर नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है.

सफदरजंग अस्पताल के अनुसार, फिलहाल सोनम वांगचुक के सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत (वाइटल पैरामीटर्स) स्थिर हैं. हालांकि, उनके ब्लड पैरामीटर्स में सामान्य से थोड़ा बदलाव देखा गया है.

लंबे उपवास का शरीर पर असर

अस्पताल ने बताया कि लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के कारण उनके शरीर पर शारीरिक और सिस्टमिक प्रभाव पड़ रहे हैं. इसी वजह से उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक (मल्टीडिसिप्लिनरी) टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है और लगातार मेडिकल केयर दी जा रही है.

24 घंटे मेडिकल मॉनिटरिंग जरूरी

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों के साथ-साथ एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी संभावित जटिलता का समय रहते पता लगाने और उसका इलाज करने के लिए 24 घंटे क्लिनिकल मॉनिटरिंग और निरंतर मेडिकल इंटरवेंशन जरूरी है.

डॉक्टरों की टीम का कहना है कि भले ही उनकी मौजूदा स्थिति स्थिर है, लेकिन संभावित स्वास्थ्य जटिलताओं को देखते हुए उन्हें लगातार निगरानी और आवश्यक चिकित्सा सहायता की जरूरत है. अस्पताल प्रशासन उनकी क्लिनिकल स्थिति और ब्लड पैरामीटर्स पर लगातार नजर बनाए हुए है. सफदरजंग अस्पताल ने कहा है कि सोनम वांगचुक को वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में सभी आवश्यक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्थिति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button