Delhi NCR

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर रो पड़े

Sonam Wangchuk : जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेडिकल सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों के बीच भावुक माहौल देखने को मिला. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने भी जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी. इस दौरान मंच पर मौजूद अभिजीत दीपके भावुक हो गए और रो पड़े. उनका वीडियो भी सामने आया है.

डॉक्टरों की निगरानी में हैं सोनम वांगचुक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना जरूरी था. नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सफदरजंग अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि सोनम वांगचुक फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उन्हें आवश्यक मेडिकल सहायता दी जा रही है.

न्यायालय के निर्देशों का किया गया पालन

बता दें कि सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस ने मेडिकल सलाह के आधार पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया. मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में भर्ती कराने की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है.

ये भी पढ़ें- गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में कई खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button