Delhi NCR

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर संजय राउत ने केंद्र सरकार को घेरा, तत्काल हस्तक्षेप की मांग

Sanjay Raut : दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन का शुक्रवार (17 जुलाई) को 20वां दिन पूरा हो गया. लगातार अनशन की वजह से उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है. बताया जा रहा है कि उनका वजन अब तक 9 किलोग्राम कम हो चुका है और डॉक्टरों ने मसल लॉस के साथ ऑर्गन फेलियर का खतरा भी जताया है. इसी बीच शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट पर सवाल उठाए हैं.

संजय राउत ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में ऐसा एक भी मंत्री नहीं है, जो उनसे सोनम वांगचुक की सेहत पर ध्यान देने की बात कह सके. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की जान बचाना देश की जिम्मेदारी है और सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए.

हाई कोर्ट के निर्देशों पर क्या बोले संजय राउत?

जब संजय राउत से दिल्ली हाई कोर्ट के उस निर्देश को लेकर सवाल किया गया, जिसमें सरकारी डॉक्टरों को सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी करने के लिए कहा गया है, तब उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर ध्यान देने का निर्देश देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक 2026 मामले में जिम्मेदार मंत्री का इस्तीफा लिया जाए और सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करवाया जाए. राउत ने यह भी कहा कि अगर सरकार अदालतों की बात मानती, तो देश का चरित्र अलग होता.

राष्ट्रपति और गृहमंत्री पर भी उठाए सवाल

संजय राउत ने कहा कि सोनम वांगचुक के साथ कई छात्र भी धरने पर बैठे हैं और एक 20 वर्षीय छात्रा भी अनशन कर रही है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर सामने आ रही जानकारी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति तक नहीं पहुंच रही है. राउत ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर सरकार संवेदनहीन बनी हुई है.

बीजेपी पर भी साधा निशाना

शिवसेना (UBT) नेता ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में कोई भी मंत्री सोनम वांगचुक के मुद्दे पर अपनी बात नहीं रख सकता, तो यह गंभीर सवाल खड़ा करता है, उन्होंने कहा कि यदि कोई मंत्री प्रधानमंत्री से यह नहीं कह सकता कि सोनम वांगचुक की जान बचाना जरूरी है, तो वह बीजेपी को राष्ट्रभक्त या शूरवीर नहीं कहेंगे.

ये भी पढ़ें- शादी की बारात के लिए बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच, जानिए रेलवे की FTR सेवा का पूरा तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button