विदेश

अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकानों पर गिराए बम, ईरान ने 5 देशों पर दागी मिसाइलें-ड्रोन, फिर जल उठा मिडिल ईस्ट

Iran US Airstrikes : अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान पर ताबड़तोड़ कई हवाई हमले किए। जिससे मिडिल ईस्ट में अशांति का माहौल है। अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद युद्ध की आग ने जन्म लिया। अंतिम संस्कार के दौरान ईरान की जनता में सुप्रीम लीडर की मौत का बदला लेने की भी बात कही गई है। बता दें कि ईरान ने पलटवार करते हुए रविवार को 5 देशों जॉर्डन, कतर, बहरीन, कुवैत और UAE में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए हैं।

140 सैन्य ठिकानों पर किए हमले

इसी बीच अमेरिका सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस कार्रवाई में लगभग 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह कार्रवाई होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज़ पर हुए हमले के जवाब में की गई। इस हमले से जहाज में आग लग गई, इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक दल का एक सदस्य लापता बताया जा रहा है।

एयरस्ट्राइक के कुछ समय बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया। सरकारी चैनल IRIB के अनुसार, ईरानी सेना ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए।

नहीं की गई है हमलों की पुष्टि

ईरान का कहना है कि कुवैत में उसने अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस, गोला बारूद भंडार और रडार साइट को निशाना बनाया, जबकि बहरीन में अमेरिकी कम्यूनिकेशन सिस्टम और रडार पर हमला किया गया। हालांकि इन हमलों की पुष्टि न तो अमेरिका ने की है और ना ही कुवैत या बहरीन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

युद्ध में मारे गए व्यक्ति का बदला

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बोले- पिता की मौत का बदला लेंगे अली खामेनेई के निधन के बाद पहली बार नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अपने पिता और युद्ध में मारे गए व्यक्ति का बदला लिया जाएगा।

न्यूक्लियर साइट्स की मरम्मत

CNN का दावा ईरान ने परमाणु ठिकानों को दोबारा बनाना शुरू किया- CNN ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा किया कि ईरान पारचिन समेत कुछ न्यूक्लियर साइट्स की मरम्मत और दोबारा निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट में इसे अमेरिका-ईरान MoU का संभावित उल्लंघन बताया गया।

दोनों पक्ष शर्तों का पालन करें

ईरानी विदेश मंत्री बोले- अमेरिका समझौता तोड़ रहा: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया कि अमेरिका खुद समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। उनका कहना है कि यह समझौता तभी टिकेगा जब दोनों पक्ष इसकी शर्तों का पालन करें।

अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा

ट्रम्प की ईरान को सबसे बड़े हमले की चेतावनी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उनकी हत्या की कोशिश की गई तो अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- “मुझे मारने की कोशिश की तो ईरान को मिटा देंगे”, ट्रम्प की धमकी- 1000 मिसाइलें तैयार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button