Biharराज्य

बांकीपुर उपचुनाव: PK की उम्मीदवारी पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार के संघर्ष में क्या योगदान?

Bihar News : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जन सुराज ने इस सीट से प्रशांत किशोर के नाम का ऐलान कर दिया है. उम्मीदवार घोषित होते ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने उनकी उम्मीदवारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कई सवाल खड़े किए.

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि जब जनता पहले से ही मौजूदा सरकार से नाराज है, तो विपक्ष को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए, उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने न कांग्रेस से बात की, न आरजेडी से और न ही किसी अन्य विपक्षी दल से, उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार के संघर्ष में उनका क्या योगदान रहा है.

जनता करेगी सरकार का फैसला

पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव लड़ना हर किसी का अधिकार है और प्रशांत किशोर भी चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनाव सरकार के कामकाज पर जनता का फैसला होता है. उनके मुताबिक बांकीपुर सीट को बीजेपी अपनी परंपरागत सीट मानती है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इसी क्षेत्र से जुड़े हैं.

गरीबों को खैरात समझ लिया

प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बड़े-बड़े टेंट लगाकर गरीबों को खैरात देना राजनीति नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर सोशल मीडिया, पैसा और टीवी चैनलों के सहारे अपनी छवि बना रहे हैं. उनके शब्दों में, यह केवल “आईवॉश” है.

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में हाल के दिनों में कई बड़ी घटनाएं हुईं, लेकिन उन मुद्दों पर प्रशांत किशोर कहीं नजर नहीं आए. पप्पू यादव ने कहा कि अब अचानक राजनीति में सक्रिय होकर वह अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बिहार की जनता केवल “हवा” के सहारे राजनीति करने वालों को मौका देगी.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button