Delhi NCRराष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली डॉक्यूमेंट गिरोह का पर्दाफाश, 20 रुपए में आधार 15 में वोटर ID, असली से मिलता-जुलता

Online Document Scam : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकली सरकारी डॉक्यूमेंट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो 20 रुपये में नकली आधार कार्ड और 15 रुपये में नकली वोटर आईडी कार्ड बनाते थे। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही फौरन एक्शन लिया, और मामले की आगामी जांच तेज कर दी है।

दिल्ली पुलिस की साइबर पेट्रोलिंग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक संदिग्ध ऑनलाइन नेटवर्क का पता चला, जो कथित तौर पर फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार करने का काम कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के जरिए नकली आईडी कार्ड बनाकर उनका इस्तेमाल अन्य सरकारी दस्तावेज, जैसे पैन कार्ड आदि प्राप्त करने या उनमें बदलाव कराने के लिए किया जा रहा था।

कई तरह के रिकॉर्ड तैयार करने का दावा

जांच के दौरान पुलिस को एक ऐसी वेबसाइट मिली, जहां कथित रूप से निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार से जुड़े दस्तावेज समेत कई तरह के रिकॉर्ड तैयार करने का दावा किया जा रहा था। आरोप है कि वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान के बाद कोई भी व्यक्ति अपनी मनचाही व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर दस्तावेज तैयार कर सकता था।

असली दस्तावेजों से काफी मिलता-जुलता

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वेबसाइट पर बनाए जा रहे कथित आधार और वोटर आईडी कार्ड का डिजाइन और स्वरूप असली दस्तावेजों से काफी मिलता-जुलता था। इनमें क्यूआर कोड और बारकोड भी दिए गए थे, जिससे ये पहली नजर में असली नज़र आते थे।

अधिकारी का 100 रुपये का भुगतान

पूरे मामले की पुष्टि के लिए एक पुलिस अधिकारी ने परीक्षण के तौर पर वेबसाइट पर फर्जी पहचान से अकाउंट बनाया। अधिकारी ने डिजिटल वॉलेट के जरिए 100 रुपये का भुगतान किया और आधार कार्ड विकल्प चुनकर अपनी ओर से विवरण व फोटो अपलोड किए। इसके बाद पोर्टल ने कथित रूप से आधार कार्ड जैसा दस्तावेज तैयार कर दिया।

कार्ड पर मौजूद बारकोड स्कैन

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि कार्ड पर मौजूद बारकोड स्कैन करने पर आधिकारिक आधार डेटाबेस की जानकारी नहीं खुलती थी, बल्कि केवल वही विवरण दिखाई देता था जो वेबसाइट पर दर्ज किया गया था। इससे दस्तावेजों की सत्यता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

मामले की गहनता से जांच जारी

दिल्ली पुलिस को आशंका है कि इस फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड में बारिश का कहर, लोगों के घरों तक पहुंचा पानी, सड़कों पर नाव, मौसम विभाग का अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button