नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 49 चोरी के मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई।पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को सेक्टर-18 स्थित पार्क के पास से विक्की और आसिफ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में मौका पाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
चोरी के मोबाइल बरामद
बरामद 49 मोबाइल फोन में से एक वीवो कंपनी का मोबाइल थाना सेक्टर-24 में दर्ज मोबाइल चोरी के मुकदमे (मु.अ.सं. 253/2026) से संबंधित पाया गया। इसके अलावा आरोपियों ने थाना सेक्टर-20 में दर्ज मु.अ.सं. 213/2026 के तहत दर्ज मोबाइल चोरी की घटना को भी स्वीकार किया है।पुलिस अन्य बरामद मोबाइल फोन के संबंध में भी जांच कर रही है ताकि उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाया जा सके।
ऐसे करते थे वारदात
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विक्की टैक्सी चालक है। आसिफ कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। दोनों भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की लापरवाही का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी करते थे।
पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी1. विक्की पुत्र मुकेशनिवासी: मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज, थाना नबी करीम, दिल्लीउम्र: 39 वर्ष
2. आसिफ पुत्र आशु निवासी: राशिद अली गेट, थाना लोनी, जनपद गाजियाबादउम्र: लगभग 24 वर्ष बरामदगी 49 चोरी के मोबाइल फोन 2 अवैध चाकू
आपराधिक इतिहास
विक्की मु.अ.सं. 253/2026, धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर मु.अ.सं. 213/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-20मु.अ.सं. 253/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-24मु.अ.सं. 65/2018, आर्म्स एक्ट, थाना पांडव नगर, दिल्लीमु.अ.सं. 6/2015, धारा 392/34 भादवि, थाना पहाड़गंज, दिल्ली मु.अ.सं. 249/2009, धारा 323/324/34 भादवि, थाना पहाड़गंज, दिल्ली आसिफ मु.अ.सं. 253/2026, धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20 मु.अ.सं. 213/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-20मु.अ.सं. 253/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-24मु.अ.सं. 325/2025, धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना वृंदावन, जनपद मथुरा
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा बरामद मोबाइल फोन किन-किन घटनाओं से जुड़े हैं। अन्य जिलों में दर्ज मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।









