बड़ी ख़बरराष्ट्रीयविदेश

पेट्रोल की कीमतें कम होनी चाहिए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेचने वालों को चेतावनी, डिटेल में पढ़ें

Petrol Price : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोल विक्रेताओं को कीमतों में तुरंत कटौती करने की चेतावनी दी है। कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बावजूद जनता को इसका फायदा नहीं मिल रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह जानकारी ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए साझा की।

बेचने वालों को इसपर ध्यान देना होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि पेट्रोल की कीमतें पेट्रोल बेचने वालों को कम करनी चाहिए। तेल की लेटेस्ट दरें अब $68 प्रति बैरल है। वहीं इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। बेचने वालों को इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है। हमारे अमेरिकी लोगों के लिए कीमतें कम करें।

इतने भारी टैक्स नहीं लगाने चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि मनमाने ढंग से कीमतें नहीं बढ़ानी चाहिए। यह गैर-कानूनी है, और बेचने वाले कीमतें कम नहीं करते हैं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कीमतों को $2.50 प्रति गैलन के आसपास लाने का प्रयास करें। कैलिफ़ोर्निया को इतने भारी टैक्स नहीं लगाने चाहिए। अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

युद्धविराम समझौते को लेकर अनिश्चितता

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में ईरान के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। यह बैठक उस समय हो रही है जब हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष और गोलीबारी ने पहले से तय युद्धविराम समझौते को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान की ओर से इस बैठक का अनुरोध किया गया था, हालांकि उन्होंने बातचीत के एजेंडे को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की।

अमेरिका कर रहा है युद्धविराम का पालन

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर इस सप्ताह दोहा का दौरा करेंगे, जहां वे हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन पर आगे की चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी पक्ष युद्धविराम का पालन कर रहा है और किसी भी तरह की हिंसा का जवाब सख्त तरीके से दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- India US Relations :पीएम मोदी बिल्कुल मेरे जैसे, वे सोते नहीं, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button