Rajasthanराज्य

राजस्थान में नकली पोटाश का खुलासा, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने की छापेमारी

Rajasthan News : राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले नकली कृषि उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में छापेमारी की. इस दौरान कई ऐसी इकाइयों का खुलासा हुआ, जहां नियमों के खिलाफ कृषि उत्पाद तैयार किए जा रहे थे.

जांच के दौरान नंदी फर्टिलाइजर्स की इकाई में नमक के अपशिष्ट से म्यूरेट ऑफ पोटाश (MOP) तैयार किए जाने की बात सामने आई. आरोप है कि इस उत्पाद को असली पोटाश बताकर किसानों को बेचा जा रहा था. कृषि मंत्री ने इसे किसानों के साथ धोखाधड़ी बताया.

तीन जगहों पर भी कार्रवाई की गई

इसके अलावा समृद्धि सर्विसेज (रोड नंबर-7) और चित्तारी एग्री केयर कंपनी सहित तीन जगहों पर भी कार्रवाई की गई. इन स्थानों पर बिना अनुमति वाले बायो स्टिमुलेंट और ऐसे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर मिले, जो संबंधित लाइसेंस में दर्ज नहीं थे. राजस्थान में बायो स्टिमुलेंट की बिक्री पर रोक के बावजूद इनकी सप्लाई की जा रही थी.

संदिग्ध इकाइयों की बिक्री पर रोक

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध इकाइयों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए और सभी उत्पादों के सैंपल लेकर जांच कराई जाए, उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

मामले के बाद प्रदेशभर में ऐसे गोदामों और इकाइयों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. कृषि विभाग ने सभी जिलों को सतर्क करते हुए संदिग्ध संस्थानों की निगरानी बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- दुबई में गंदगी-ट्रैफिक नहीं, इस डर से रहते हैं लोग! भारतीय महिला का वायरल दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button