Biharबड़ी ख़बरराज्य

“ये शिक्षक नहीं फ्रॉड है, इसका पाकिस्तान से रिश्ता है”…खान सर जमकर बरसे बीजेपी विधायक

Bihar News : बिहार के पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत के बाद अब खान सर पर सियासी तलवार चल चुकी है। प्रिंस की मौत के बाद परिवार को सांत्वना देने पहुंचे बीजेपी विधायक नीरज बबलू सहरसा पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही ये विश्वास दिलाया कि इस घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान विधायक नीरज बबलू ने खान सर पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने खान सर को फ्रॉड बताते हुए कहा कि ये शिक्षक नहीं है, फर्जीगिरी करता है। ये फैजल है कि अफजल है, कोई ठीक नहीं है।  इसका पाकिस्तान से रिश्ता है, नेपाल से कनेक्शन है। ये फर्जी आदमी है, मैंने पहले भी कहा है। एक नंबर का बदमाश है। दो-चार डायलॉग बोलकर लोगों और छात्रों को प्रभावित करता है।

ये साधारण मौत नहीं – नीरज बबलू

वहीं रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर कहा कि ‘ये साधारण मौत नहीं… हत्या है’। इसकी जांच की आवश्यकता है। जो-जो लोग इसमें शामिल हैं, कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन इसमें जांच की जरूरत है। नीरज बबलू ने कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने भी रखेंगे और पूरे मामले की जांच की मांग करेंगे।

रौशन आनंद की तारीफ, मौत की जांच की मांग

वहीं बबलू ने शिक्षक रौशन आनंद की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वास्तव में पढ़ाने का काम करते हैं। वहीं रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि यह सामान्य घटना नहीं लगती और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए विस्तृत जांच जरूरी है।

खान सर को लेकर लगाए कई आरोप

नीरज बबलू ने खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी गतिविधियों और संपर्कों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने खान सर के संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए और छात्रों से अपील की कि वे किसी भी शिक्षक की जानकारी और विश्वसनीयता को जांचने के बाद ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें – सीकर में एक और नीट छात्र ने खुद से रोकी अपनी सांसें, एक महीने में दो छात्रों ने की आत्महत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button