Rajasthanराज्य

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Balotra Road Acciden : राजस्थान के बालोतरा जिले से मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक, चारों सगे भाई कार में सवार होकर किसी जरूरी काम से पाटौदी गांव के रास्ते से गुजर रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों और गांवों के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

कार के अंदर फंसे थे चारों भाइयों के शव

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि कार बुरी तरह पिचक चुकी थी और लोहे के मलबे में बदल गई थी. चारों भाइयों के शव कार के अंदर फंस गए थे. ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. कार की हालत खराब होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

दरवाजे तोड़कर निकाले गए चारों भाई

स्थानीय लोगों ने लोहे के औजारों की मदद से कार के दरवाजे तोड़कर चारों भाइयों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया.

जैसे ही हादसे की खबर मृतकों के परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई. रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका बुरा हाल था. एक साथ चार बेटों के शव देखकर अस्पताल परिसर में भी गम का माहौल छा गया. इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें – ईडी पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं? – केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button