Other Statesराजनीतिराज्य

क्या शिंदे गुट में जा सकते हैं उद्धव ठाकरे गुट के सांसद? संजय राउत ने अटकलों को किया खारिज

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना बनाम शिवसेना (UBT) के बीच सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है. एकनाथ शिंदे के ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर यह चर्चा बनी हुई है कि उद्धव ठाकरे गुट के कुछ सांसद पार्टी छोड़कर शिंदे खेमे में जा सकते हैं. हालांकि, इन अटकलों के बीच शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने साफ बयान देते हुए ऐसी सभी संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है.

संजय राउत ने कहा कि इस तरह की खबरें पूरी तरह निराधार हैं और उनके पास ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं है, उन्होंने बताया कि शिवसेना यूबीटी के सांसदों की हाल ही में हुई बैठक में सभी सदस्य शामिल हुए थे, कुछ सीधे पहुंचे थे तो कुछ ऑनलाइन जुड़े थे. इस बैठक में सभी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात पर बयान

उन्होंने यह भी कहा कि बैठक के बाद एक सांसद की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात को लेकर जो चर्चाएं शुरू हुई हैं, उन्हें ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। राउत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार मुलाकात करते रहते हैं और इसे किसी राजनीतिक बदलाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

संजय राउत ने आगे कहा कि पार्टी के सभी सांसद वर्तमान में एकजुट हैं और लगातार संपर्क में हैं, उन्होंने यह भी दोहराया कि शिवसेना यूबीटी लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें – ईडी पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं? – केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button