बड़ी ख़बरविदेश

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, ट्रंप के शांति समझौते के ऐलान का असर

Crude Oil Prices : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा करने के बाद अब कच्चे तेलों की कीमतों में जोरदार गिरावट की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रंप के इस ऐलान के बाद ब्रेंट क्रूड 3.5% से ज्यादा गिरकर 83.48 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. इसके साथ ही अमेरिकी कच्चा तेल डब्‍ल्‍यूटीआई (West Texas Intermediate) करीब 5% टूटकर 80.61 डॉलर बैरल पर आ गया है।

जंग के बाद क्रूड ऑयल में हुआ था इजाफा

बता दें कि फरवरी 2026 में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छीड़े जंग के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ था। यूद्ध से पहले क्रूड का रेट जहां 70 डॉलर प्रति बैरल था वहीं युद्ध के बाद समुद्री मार्ग होर्मुज बंद होने के कारण वह बढ़कर 120 डॉलर बैरल तक पहुंच गया था, जिसका असर हमारे देश के आम नागरिकों पर पड़ने के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद अब होर्मुज के खुलने के ऐलान से ये परेशानियां दूर होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

तेल की कीमतों में गिरावट की वजह है होर्मुज का खुलना

तेल की कीमतों में हालिया गिरावट की बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से खुलने को माना जा रहा है। इसके दोबारा खुलने से समुद्री व्यापार के सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे एशियाई देशों के लिए खाड़ी क्षेत्र से कच्चे तेल का आयात फिर से आसान हो सकता है। साथ ही, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) द्वारा जुलाई से उत्पादन कोटा बढ़ाने के फैसले ने भी बाजार पर दबाव डाला है, जिससे कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत खोल दिया जाएगा और अमेरिका की ओर से लगाया गया नौसैनिक प्रतिबंध भी हटाया जाएगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम ग़रीबाबादी ने इस समझौते की पुष्टि की है, हालांकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष गालिबाफ की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें – जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, जमीन देने वाले किसान बने पहली उड़ान के यात्री

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button