Healthy Lifestyle : शरीर के सही ढंग से काम करने के लिए पर्याप्त पोषण बहुत जरूरी है, जिसमें कैल्शियम एक अहम भूमिका निभाता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और उम्र से पहले ही हड्डियों का घनत्व घटने लगता है। इसे रोकने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना आवश्यक है।
कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट्स को शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से ड्राई फ्रूट्स हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं:
बादाम – हड्डियों के लिए सबसे लाभकारी माना जाता है। इसमें कैल्शियम और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है। रोजाना सुबह 5-6 भीगे हुए बादाम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
सूखे अंजीर – अंजीर कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। आधा कप अंजीर में लगभग उतना ही कैल्शियम होता है जितना एक कप दूध में। इसमें पोटेशियम भी होता है, जो शरीर में कैल्शियम के नुकसान को रोकता है।
काजू – इसमें मैग्नीशियम और कॉपर अच्छी मात्रा में मौजूद है। मैग्नीशियम हड्डियों की लचक बढ़ाता है और कॉपर जोड़ों के लिए जरूरी कोलेजन का निर्माण करता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
किशमिश – इसमें बोरॉन नामक मिनरल होता है, जो हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। बोरॉन शरीर को कैल्शियम और विटामिन-D का सही उपयोग करने में मदद करता है।
अखरोट – ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट हड्डियों में सूजन को कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। नियमित सेवन से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है।
इन ड्राई फ्रूट्स को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के कमजोर होने का खतरा कम होता है।
Disclaimer : यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य, फिटनेस या डाइट संबंधित बदलाव से पहले डॉक्टर से सलाह लें। हिन्दी ख़बर किसी दावे की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़ें- ‘एपांग-ओपांग-झापांग’ पर संकट! ममता बनर्जी की किताबों को लाइब्रेरी से हटाने का ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









