Bihar

फायर सेफ्टी नियमों पर घिरा Khan Sir का कोचिंग और अस्पताल, अग्निशमन विभाग ने जारी किया नोटिस

Khan Sir Coaching : देश के चर्चित शिक्षक ‘खान सर’ के सर से खतरा टलने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक परेशनियों में घिरे खान सर को इस बार अग्निशमन विभाग ने लताड़ लगाई है दरअसल अग्निशमन विभाग ने ऑडिट के बाद अस्पताल और कोचिंग संस्थान को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई खामियों को सात दिनों के अंदर दूर करने का निर्देश दिया है।

फायर ऑडिट में सामने आईं कमियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में चलाए गए फायर सेफ्टी निरीक्षण अभियान के दौरान खान सर की कोचिंग और अस्पताल में कई सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं। अग्निशमन विभाग ने संस्थान प्रबंधन से जवाब मांगा है और निर्धारित समय के भीतर आवश्यक सुधार करने को कहा है। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

अस्पताल और कोचिंग संस्थान में लगभग हमेशा भारी संख्या में लोगों के होने की आशंका होती है। ऐसे में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होना बेहद जरूरी माना जाता है। विभाग का कहना है कि सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

पहले भी विवादों में रहा है संस्थान

पिछले कुछ दिनों में खान सर का कोचिंग संस्थान अन्य कारणों से भी चर्चा में रहा है। कोचिंग के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले ही सवाल खड़े किए थे। ऐसे माहौल में फायर सेफ्टी नोटिस का मामला भी चर्चा का विषय बन गया है।

क्या होगा आगे?

अब सबकी नजर इस बात पर है कि अस्पताल कोचिंग प्रबंधन अग्निशमन विभाग की आपत्तियों का जवाब कैसे देता है और सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। छात्रों और अभिभावकों की उम्मीद है कि संस्थान जल्द से जल्द आवश्यक सुधार कर सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करेगा और एक बार फिर से बेहतरीन वापसी करेगा।

ये भी पढ़ें- POK में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, मुजफ्फराबाद में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद, कई लोग घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button