Tech News : OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक टीजर्स और Weibo पोस्ट के जरिए इन दोनों स्मार्टफोन्स की कई अहम जानकारियां साझा की हैं। इसके साथ ही प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया गया है और स्टोर लिस्टिंग में इनके कलर वेरिएंट्स, रैम और स्टोरेज विकल्पों का खुलासा हो चुका है।
पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान
रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Turbo 6X Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 1.5K रेजोल्यूशन वाला सैमसंग डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Super Edition चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है। यह डिवाइस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।
मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा
वहीं, बेस मॉडल OnePlus Turbo 6X में 7000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7300 Super चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले और आई-केयर फीचर्स शामिल होंगे। यह फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा।
ये हो सकता है शुरुआती दाम
दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेंगे। कीमत की बात करें तो यह सीरीज चीन में लगभग CNY 1,500 (करीब 22,000 रुपये) के शुरुआती दाम में लॉन्च हो सकती है।
इस सीरीज की स्टोरेज कॉन्फिगरेशन
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Turbo 6X को ‘स्टारी ब्लैक’ और ‘थ्रेडिंग ऑन क्लाउड्स’ जैसे शेड्स में पेश किया जाएगा, जबकि Pro मॉडल ‘ब्लैक प्रेंसिंग हॉर्स’ और ‘हार्ट्स डिजायर ऑरेंज’ रंगों में उपलब्ध होगा। यह सीरीज 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगी।
18 जून से पहले हो सकता है लॉन्च
ली जी के अनुसार, यह स्मार्टफोन सीरीज 18 जून से पहले चीन में लॉन्च हो सकती है। लीक्स के मुताबिक, बेस मॉडल में 6.72-इंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप (50MP + 2MP) और 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- बॉबी देओल की नई फिल्म ‘बंदर’ पर आया बहन ईशा का रिएक्शन, कह दी यह बड़ी बात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









