शिक्षा

जानिए भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है और क्यों है इतना खास! UPSC, SSC छात्रों के लिए अपडेट

GK Facts : भारत के राज्यों और प्रमुख स्थानों से जुड़ी जानकारी सरकारी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC और रेलवे के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे ही एक बड़ा और ऐतिहासिक जिला है, जो गुजरात राज्य में स्थित है- कच्छ। यह जिला न केवल क्षेत्रफल में विशाल है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

कच्छ जिला का कुल क्षेत्रफल लगभग 45,674 वर्ग किलोमीटर है, जो इसे भारत का सबसे बड़ा जिला बनाता है। इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके क्षेत्रफल की तुलना में कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश छोटे हैं। उदाहरण के लिए-

हरियाणा – 44,212 वर्ग किमी
केरल – 38,863 वर्ग किमी
गोवा – 3,702 वर्ग किमी
दिल्ली – 1,484 वर्ग किमी
चंडीगढ़ – 114 वर्ग किमी

भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्व-

कच्छ का नाम इसकी भौगोलिक संरचना और कछुए जैसी आकृति से पड़ा है। प्राचीन समय में इसे ‘अभिर’ कहा जाता था, जिसका उल्लेख महाभारत और अन्य प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। विदेशी यात्रियों ने इसे ‘अभिरिया’ के रूप में भी लिखा।

कच्छ का क्षेत्र राजस्थान, पाकिस्तान और अरब सागर से घिरा हुआ है। इसमें रेगिस्तान, कृषि भूमि और समुद्री तट शामिल हैं। जिला मुख्यालय भुज है, जो प्रशासनिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

इतिहास और संस्कृति-

कच्छ की भूमि व्यापार, संस्कृति और समुद्री संपर्कों के लिए प्रसिद्ध रही है। यहाँ मौर्य, गुप्त और चावड़ा शासन रहा, जबकि जडेजा राजवंश ने लंबे समय तक शासन किया। रण ऑफ कच्छ विश्व प्रसिद्ध है।

प्रशासनिक जानकारी-

वर्तमान रूप में कच्छ जिला पुराने कच्छ क्षेत्र और मोरबी रियासत के कुछ गांवों के विलय से बना। 1947 के बाद यह भारत सरकार के प्रशासन में भाग-C राज्य के रूप में था। 1956 में राज्य पुनर्गठन के बाद यह बंबई राज्य का हिस्सा बना और 1 मई 1960 को गुजरात राज्य के गठन के साथ कच्छ जिला गुजरात में शामिल हुआ।

कच्छ का विशाल क्षेत्र, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक महत्व इसे न केवल भौगोलिक दृष्टि से, बल्कि सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी एक अहम विषय बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में कार के इंजन का ओवरहीट होना, चेतावनी और बचाव के तरीके

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button