Punjabराज्य

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जयपुर में 5 दिन में दूसरी बार महंगाई का झटका, लोगों में गुस्सा

Jaipur Fuel Price Hike : जयपुर में मंगलवार (19 मई) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला, जिससे आम लोगों पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया है. नए रेट के अनुसार शहर में पेट्रोल 94 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 108.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल के दाम 92 पैसे बढ़ने के बाद 94.12 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि पिछले पांच दिनों में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

लगातार बढ़ते ईंधन दामों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता साफ दिखाई दे रही है. नौकरी करने वाले लोगों से लेकर छोटे व्यवसायियों तक, सभी का कहना है कि घरेलू खर्चों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और मासिक बजट गड़बड़ा गया है.

महंगाई को लेकर लोगों में नाराजगी

कई नागरिकों ने बताया कि रोजाना आने-जाने का खर्च पहले की तुलना में बढ़ गया है, वहीं स्कूलों और ऑफिस के लिए यात्रा भी अब महंगी पड़ती जा रही है. ऑटो और टैक्सी चालकों का कहना है कि उनकी आमदनी स्थिर है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण खर्च काफी बढ़ गया है.

लोगों के बीच इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात कुछ हद तक सामान्य होने के बावजूद देश में ईंधन की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं, उनका मानना है कि जब वैश्विक स्थिति स्थिर हो रही है, तब आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाना चाहिए.

राहत और पुनर्विचार की मांग

स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि बढ़ी हुई कीमतों पर पुनर्विचार किया जाए और राहत दी जाए, ताकि पहले से महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को कुछ राहत मिल सके और उनका घरेलू बजट संतुलित रह सके.

ये भी पढ़ें- Sasaram Train Fire : सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button