
West Bengal News : पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु के नेतृत्व में हुई इस बैठक में महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं को मंजूरी दी गई, जिससे राज्य की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के लागू होने के बाद एक जून से राज्य की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की बात कही गई है। साथ ही सभी महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
लक्ष्मी भंडार लाभार्थियों को राहत
मंत्री अग्निमित्रा पाल के अनुसार, जिन महिलाओं का नाम पहले से ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना में शामिल है, उन्हें नई योजना के लिए दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
मदरसा फंडिंग और अन्य फैसले
कैबिनेट बैठक में मदरसों को दी जाने वाली सरकारी आर्थिक सहायता को बंद करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इमाम और मोअज्जिम को मिलने वाला मासिक भत्ता भी समाप्त करने की घोषणा की गई है।
अन्य प्रशासनिक निर्णय
राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के गठन को भी मंजूरी दी है। हालांकि, बकाया महंगाई भत्ते (DA) पर इस बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया।
ये भी पढ़ें – रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा की मौत से पहले का आखिरी दर्दनाक चैट आया सामने, लिखा- “आई एम ट्रैप्ड ब्रो”
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









