Punjabराज्य

पंजाब पुलिस का 10 दिवसीय विशेष अभियान: प्रदेशभर में 74,000 से अधिक दोपहिया वाहनों की जांच

Punjab News : समाज विरोधी तत्वों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने 10 दिवसीय दोपहिया वाहन विशेष जांच अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश भर में 74,000 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई.

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में बिना नंबर प्लेटों या छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेटों वाले मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की चेकिंग की गई. इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों में अज्ञात वाहनों के उपयोग को रोकना है.

स्पेशल डीजीपी प्रवीण सिन्हा का बयान

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून व्यवस्था प्रवीण सिन्हा ने बताया कि अधिकांश अपराधों में पहचान से बचने के लिए ऐसे मोटरसाइकिलों का उपयोग किया जाता है, उन्होंने कहा, “हमने ऐसे वाहनों, जिनकी पहचान छुपाई गई है या जिनके साथ छेड़छाड़ की गई है, पर रोक लगाकर अपराधियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथकंडों को रोका है.”

20,982 चालान, 461 जब्त

10 दिनों तक चले इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, स्पेशल डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने कुल 74,776 दोपहिया वाहनों की चेकिंग की, जिनमें से गुम या छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेटों, बिना वैध दस्तावेजों या संदिग्ध उपयोग जैसी विभिन्न उल्लंघनाओं के तहत 20,982 वाहनों के चालान काटे गए और 461 वाहनों को जब्त किया गया.

स्पेशल डीजीपी प्रवीण सिन्हा, जो इस राज्य स्तरीय अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे थे, ने सभी सीपी/एसएसपी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में नाके लगाने के निर्देश दिए थे. पुलिस कर्मियों को कानून का पालन करने वाले नागरिकों को परेशान किए बिना, पेशेवर तरीके से जांच करने के निर्देश दिए गए थे.

गैंगस्टरों ते वार अभियान में 292 गिरफ्तार

स्पेशल डीजीपी ने जनता से मोटर वाहन अधिनियम का सख्ती से पालन करने और अपने वाहन पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेटें (एचएसआरपी) लगाना सुनिश्चित करने के लिए कहा.

इस दौरान, ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान को 114वें दिन भी जारी रखते हुए पुलिस टीमों ने छह हथियारों सहित 292 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 29,111 हो गई. इसके अलावा, 116 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 41 व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के बाद छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 14 फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें- Keralam New CM : वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, जानें कैसा है सियासी सफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button