बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, जानें नए रेट

Petrol Price Hike : देश में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों ईंधनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई तेजी का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डाला है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है. यह नई कीमतें शुक्रवार शाम 5 बजे से लागू कर दी गई हैं.

कीमतों में इस बढ़ोतरी से आम लोगों पर महंगाई का असर महसूस किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है. अमेरिका और ईरान के बीच हालिया टकराव के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई प्रभावित हुई थी. हालांकि बाद में दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है. इसी वजह से कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसका असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है.

ये भी पढ़ें- Keralam New CM : वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, जानें कैसा है सियासी सफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button