Political Controversy : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने AIMIM को “आतंकवादी संगठन” बताते हुए कहा कि पार्टी का एजेंडा केवल जिहाद फैलाना है. नितेश राणे ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तुलना अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन से करते हुए कहा कि दोनों की सोच में कोई अंतर नहीं है.
उन्होंने कहा कि AIMIM ने जिन इलाकों का प्रतिनिधित्व किया है, वहां विकास के लिए कोई बड़ा काम नहीं किया. राणे के मुताबिक पार्टी का मकसद सिर्फ धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देना है. इसी के साथ उन्होंने मांग की कि जिस तरह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाया गया था, उसी तरह AIMIM पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.
निदा खान मामले में AIMIM पर सियासत तेज
आपको बता दें कि यह बयान उस समय आया है, जब AIMIM के एक पार्षद पर निदा खान को शरण देने का आरोप लगा है. निदा खान पर टीसीएस धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोप लगाए गए हैं. इस मामले में AIMIM पार्षद मतीन मजीद पटेल का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.
निदा खान मामले में जांच के आदेश
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले पर सख्त रुख अपनाने की बात कही है, उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी से यह संकेत मिलता है कि निदा खान को छिपाने में AIMIM पार्षद की भूमिका हो सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या धर्मांतरण रैकेट में किसी तरह की मदद या सहयोग दिया गया था.
ये भी पढ़ें- परमाणु नीति पर बढ़ा तनाव, अमेरिका-ईरान आमने-सामने, NPT पद को लेकर विवाद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









