Other Statesराज्य

शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना

Maharashtra News : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस फैसले के बाद विपक्षी दलों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है, राउत ने कहा कि जिस नेता के खिलाफ कभी भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप और अभियान चलाए गए थे, उसी को अब पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दे दी है.

बीजेपी पर परंपरा निभाने का आरोप

संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी अपनी पुरानी राजनीतिक परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है, उन्होंने दावा किया कि पहले जिन लोगों के खिलाफ पार्टी स्तर पर भ्रष्टाचार को लेकर अभियान चलाया गया था, बाद में वही नेता पार्टी में शामिल होकर महत्वपूर्ण पदों तक पहुंच जाते हैं.

भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र

शिवसेना नेता ने यह भी आरोप लगाया कि शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ पहले भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए थे और जांच एजेंसियों की कार्रवाई की भी चर्चा हुई थी. लेकिन बाद में उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद राजनीतिक स्थिति बदल गई.

तमिलनाडु की राजनीति पर भी टिप्पणी

इसी दौरान संजय राउत ने तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर भी बयान दिया, उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अक्सर बदलाव देखने को मिलते रहते हैं और गठबंधन को लेकर फैसले परिस्थितियों के अनुसार लिए जाते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी एकजुटता को लेकर बातचीत और समझौते की प्रक्रिया चलती रहती है.

ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button