Kerala CM Race : केरल कांग्रेस में नए नेतृत्व और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी मंथन के बीच शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी. जानकारी के अनुसार यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे पेश की गई.
बताया जा रहा है कि केरल से आए पर्यवेक्षकों ने राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों से विस्तार से राय ली. इसके लिए पहले सामूहिक बैठक की गई और उसके बाद हर विधायक से अलग-अलग बातचीत कर उनके विचार दर्ज किए गए. इन्हीं प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार हुई है.
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे
सूत्रों के मुताबिक, के. सी. वेणुगोपाल को लेकर सबसे अधिक विधायकों का समर्थन सामने आया है. करीब 40 से 43 विधायकों ने उनके पक्ष में राय दी है, जिससे वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं. हालांकि उनके नाम पर अंतिम निर्णय को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं मानी जा रही है, क्योंकि वे राहुल गांधी के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं, ऐसे में फैसला आसान नहीं बताया जा रहा.
मौजूदा विधायक को CM बनाने पर जोर
वहीं अगर के. सी. वेणुगोपाल का नाम आगे नहीं बढ़ता है तो रमेश चेन्निथला को भी संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. उनके समर्थन में 20 से अधिक विधायक बताए जा रहे हैं.
इसके अलावा वीडी सतीशन को कांग्रेस के साथ-साथ UDF के सहयोगी दलों का भी समर्थन मिल रहा है. इनमें IUML, केरल कांग्रेस (जोसेफ गुट) और RSP जैसे दल शामिल बताए जाते हैं. सहयोगी दलों का मानना है कि सतीशन ने विपक्ष के नेता के रूप में अच्छा काम किया है और मुख्यमंत्री पद के लिए किसी मौजूदा विधायक को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









