Bihar News : बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने पहले बयान में कहा कि उन्हें मिला यह दायित्व उनके लिए नई चुनौती के साथ-साथ पुराना अनुभव भी लेकर आया है, जिसका वे विभागीय कामकाज में पूरा उपयोग करेंगे, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो विकास का खाका तैयार किया है, उसे आगे बढ़ाते हुए बिहार को तेजी से प्रगति की दिशा में ले जाना ही उनका लक्ष्य रहेगा.
उन्होंने यह भी बताया कि पंचायती राज विभाग के तहत चल रही योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा. इनमें पंचायत सरकार भवन निर्माण, कन्याओं से जुड़ी योजनाएं, अंतिम संस्कार सहायता योजना और 24 घंटे के भीतर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने जैसी सेवाएं शामिल हैं, उनका कहना था कि इन सभी कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से लागू कर आम लोगों तक इसका सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा.
दीपक प्रकाश ने निशांत कुमार को दी बधाई
इसी दौरान दीपक प्रकाश ने नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर शुभकामनाएं भी दीं, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें भरोसा है कि निशांत कुमार अपनी भूमिका को अच्छे तरीके से निभाएंगे और सकारात्मक परिणाम देंगे.
कई नए चेहरे शामिल
आपको बता दें कि हाल ही में बिहार में एनडीए सरकार के तहत मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया, जिसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया है. इस विस्तार के साथ राज्य की राजनीति में एक नया समीकरण देखने को मिला है, जहां विभिन्न दलों के नेताओं को सरकार में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









