Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. TCS से जुड़े इस प्रकरण की मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे नासिक लाया गया है और आज उसे कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. वह देवळाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 156/26 के तहत वांछित आरोपी थी और लंबे समय से फरार चल रही थी.
जानकारी के अनुसार, अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की. निदा खान पर आरोप है कि उसने आईटी कंपनी में काम करने वाली महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, मानसिक दबाव बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर कृत्य किए. इस मामले में पहले ही छह अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि निदा पुलिस की पकड़ से बाहर थी.
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की तैयारी
पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रही थी और विभिन्न टीमों को तैनात किया गया था. अब गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की तैयारी की जा रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके.
अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
इससे पहले अदालत ने कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण से जुड़े इस मामले में निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका को अस्वीकार कर दिया था. इस मामले के सामने आने के बाद कंपनी की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई थी, जिसमें कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और दबाव के खिलाफ सख्त नीति अपनाने की बात कही गई थी.
ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









