Other Statesराज्य

TVK नेता का दावा: ‘विजय 200 से अधिक सीटें जीतेंगे, तमिलनाडु में छेड़ेंगे सीटी क्रांति’, एग्जिट पोल को बताया गलत

TVK Leader Statement : तमिलनाडु सहित कई राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. इन सर्वेक्षणों पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं.

टीवीके नेता के.ए. सेंगोट्टईयन ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये अनुमान जमीनी हकीकत और जनता के मूड को सही तरीके से नहीं दर्शाते, उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी और उसके नेतृत्व के प्रति लोगों में व्यापक समर्थन है, जिसे इन सर्वेक्षणों में नजरअंदाज किया गया है.

एग्जिट पोल पर सवाल

सेंगोट्टईयन ने आगे कहा कि राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं और जनता का रुझान मौजूदा अनुमानित नतीजों से अलग दिशा में जा सकता है, उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में उभरकर सामने आएगी.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि देश के कई हिस्सों में पहले भी एग्जिट पोल और वास्तविक चुनाव परिणामों में बड़ा अंतर देखने को मिला है, इसलिए इन अनुमानों को अंतिम सच नहीं माना जा सकता.

टीवीके के चुनाव चिह्न ‘सीटी’ (व्हिसल) का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे जनता के बदलाव की आवाज बताया और कहा कि यह प्रतीक आने वाले समय में बड़े राजनीतिक परिवर्तन का संकेत बन सकता है.

ये भी पढ़ें- RBI Grade B भर्ती 2026 : जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button