MI Vs SRH : पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन बेहद खराब दौर से गुजर रही है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 7 में सिर्फ 2 मैच जीतकर 4 अंक के साथ 9वें पायदान पर है. आज होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद के बाद खिलाफ भिड़ेगी. मुंबई के लिए ये बहुत अहम मुकाबला है अगर ये मुकाबला हार गई तो प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.
रोहित शर्मा करेंगे वापसी?
सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम के सबसे अहम खिलाड़ी रोहित शर्मा आज खेलेंगे या नहीं? मैच से पहले रोहित की चोट और फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है. रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इस पर फ्रेंचाइजी ने खुलकर कोई जवाब नहीं दिया. ताजा अपडेट के अनुसार, रोहित शर्मा की फिटनेस में सुधार हो रहा है, लेकिन उनके खेलने पर अंतिम फैसला मैच के दिन टॉस के समय ही लिया जाएगा.
हैदराबाद की बल्लेबाजी मजबूत
सनराइजर्स का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी है, लेकिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी के बाद उनका गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत हुआ है। अभिषेक शर्मा भी टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद फॉर्म में लौट आए हैं और वह इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने भी बल्लेबाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन ट्रेविस हेड से टीम को और अधिक उम्मीदें होंगी, जो अभी तक इस टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
हेड टू हेड आंकड़े
अब तक आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में जहां मुंबई की टीम ने 15 बार जीत दर्ज की है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें अब तक 9 बार टकरा चुकी हैं जिसमें मेजबान मुंबई ने 7 बार हैदराबाद को हराया है। जबकि हैदराबाद की टीम यहां सिर्फ 2 मैच जीत सकी है।
मुंबई की सबसे बड़ी चिंता
मुंबई की टीम की चिंता भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के चार खिलाड़ियों में शामिल कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन है। तिलक वर्मा के गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में पहले शतक से मुंबई लगातार चार मैचों में हार का सिलसिला तोड़ने में सफल रहा था लेकिन चेन्नई से मिली करारी हार ने एक बार फिर उसके लड़खड़ाते अभियान को और भी मुश्किल में डाल दिया। मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। वह अभी तक केवल दो विकेट ले पाए हैं।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार
हैदराबाद की प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
ये भी पढ़ें : ‘गंगा एक्सप्रेस-वे UP के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा’, हरदोई में उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









