Other Statesराज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू, 3.22 करोड़ मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मतदान हो रहा है, जिसे लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है. दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जहां कुल 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन प्रत्याशियों का भविष्य 3 करोड़ 22 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे.

इस चरण में कोलकाता के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाकों में मतदान कराया जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. मतदान केंद्रों पर 2,343 कंपनियों के अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं और 300 से अधिक पर्यवेक्षक भी निगरानी में लगाए गए हैं.

बीजेपी को मिली थीं केवल 18 सीटें

2021 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो इन 142 सीटों में से बीजेपी को केवल 18 सीटें मिली थीं, जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना मजबूत प्रदर्शन किया था और सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी की थी.

इस चरण की कई सीटों को टीएमसी का मजबूत गढ़ माना जा रहा है, जबकि बीजेपी ने पिछले कुछ वर्षों में इन्हीं क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. यही कारण है कि यह चरण दोनों दलों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

शांतिपूर्ण तरीके से जारी वोटिंग

बता दें कि पूर्व बर्धमान जिले के गलसी स्थित एक उच्च विद्यालय सह मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई. यहां मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. पुरुष, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बारी का इंतजार करते हुए वोट डाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Vivo का नया 5G फोन Vivo X300 FE, लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button