विदेश

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में गोलीबारी, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला

Washington News : वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कथित तौर पर अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई है. इसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डोनाल्ड ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर निकाल दिया. उस समय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप कैबिनेट के कई सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे.

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं प्रशासन के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि कैबिनेट के सदस्य भी सुरक्षित हैं. फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि कुछ अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संदिग्ध शूटर को हिरासत में ले लिया गया है.

सीक्रेट सर्विस का अलर्ट और संदिग्ध हिरासत में

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान मौजूद व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के अनुसार, कई सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने गोली चलने की सूचना देते हुए अलर्ट जारी किया. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एक एजेंट ने रेडियो पर सूचना दी कि संदिग्ध को कस्टडी में ले लिया गया है.

इसी कार्यक्रम से एक दिन पहले होटल की दीवारों पर ट्रंप और जेफरी एपस्टीन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो प्रोजेक्शन के जरिए दिखाए गए थे. हालांकि यह किसने किया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

एपस्टीन मामले छिपाने और फाइलों पर सवाल

इन फुटेज में आरोप लगाए गए थे कि राष्ट्रपति पर दिवंगत फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों को छिपाने का प्रयास करने का दावा किया गया. साथ ही एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया था कि डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने एपस्टीन से जुड़ी केवल आधी फाइलें ही जारी की हैं. वीडियो में यह भी दावा किया गया कि बची हुई फाइलों में एपस्टीन और ट्रंप के संबंधों से जुड़े दस्तावेज शामिल हो सकते हैं, जिनमें नाबालिगों और कई प्रभावशाली लोगों का उल्लेख होने की बात कही गई.

ये भी पढ़ें- चैटिंग होगी और आसान, WhatsApp में आ सकते हैं फ्लोटिंग नोटिफिकेशन बबल्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button