Other Statesराज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव: पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अफसर सस्पेंड, पहले चरण में 91.91% मतदान

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान निष्पक्षता को लेकर सख्ती दिखाते हुए चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया. इनमें एक एएसपी और एक एसडीपीओ भी शामिल हैं. इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने पहले चरण के मतदान के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया. आयोग ने इनके खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

इसके साथ ही डायमंड हार्बर की एसपी इशानी पाल को भी चेतावनी जारी की गई है. आयोग का कहना है कि उन्होंने संवेदनशील चुनावी मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर पर्याप्त नियंत्रण और अनुशासन बनाए रखने में लापरवाही दिखाई. आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि पूरी कार्रवाई तुरंत लागू की जाए और शनिवार सुबह 11 बजे तक इसकी रिपोर्ट सौंप दी जाए.

कार्रवाई की जद में आए ये अधिकारी

जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें संदीप गराई (एएसपी), सजल मंडल (एसडीपीओ), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, डायमंड हार्बर थाना), अजय बाग (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, फलता थाना) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर-इन-चार्ज, उस्थी थाना) शामिल हैं.

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पहले चरण के मतदान को लेकर जानकारी देते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में इस बार रिकॉर्ड स्तर पर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे तक 91.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अब तक के सबसे ऊंचे आंकड़ों में से एक है.

कई जिलों में 90% से ज्यादा मतदान

राज्य के कई जिलों में मतदान प्रतिशत 90 के पार रहा. दक्षिण दिनाजपुर ने 94.85 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया, जबकि कूच बिहार, बीरभूम, जलपाईगुड़ी और मुर्शिदाबाद भी 92 से 94 प्रतिशत के बीच रहे.

अब राज्य की बाकी 142 सीटों पर 29 मई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी.

ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button