Other Statesराज्य

नितिन गडकरी व उनके परिवार को धमकी, नागपुर पुलिस ने केस दर्ज किया

Nitin Gadkari Threat : सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनके परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है. इस गंभीर प्रकरण में नागपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नांगलोई निवासी सुमित कुमार चौहान, जो एक व्यवसायी हैं और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बताए जाते हैं, 22 अप्रैल को निजी कार्य से नागपुर आए थे. इस दौरान जब वे नागपुर के यशवंत स्टेडियम इलाके में मौजूद थे, तब उन्होंने फेसबुक पर ‘सनातनी शेर’ नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया एक वीडियो देखा.

फर्जी आईडी से भड़काऊ सामग्री का खुलासा

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान नागपुर के महालक्ष्मी नगर, मानेवाड़ा चौक निवासी आयुष रमेश चंद्र अग्रवाल के रूप में की है. जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित वीडियो नागपुर से ही पोस्ट किया गया था.

पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर भड़काऊ सामग्री साझा की गई थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Motorola Edge 70 Pro में मिलेगा 50-मेगापिक्सल का कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, 29 अप्रैल से होगा उपलब्ध

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button