Japan Tsunami Alerts : जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK के अनुसार भूकंप के बाद तटीय क्षेत्रों के लिए तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई.
अधिकारियों ने बताया कि इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में समुद्र की लहरें लगभग 3 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं. इस स्थिति को देखते हुए लोगों से तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है.
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह
बता दें कि सरकार और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह अलर्ट पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रशासन यह आकलन करने में जुटा है कि भूकंप और संभावित सुनामी से कितना नुकसान हो सकता है.
जारी चेतावनी में कहा गया है कि सुनामी की लहरें तट तक पहुंचनी शुरू हो चुकी हैं और ये एक से अधिक बार आ सकती हैं. लोगों को बिना देरी किए सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.
लहरों के समय और ऊंचाई को लेकर चेतावनी
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि लहरें अनुमानित समय से पहले या बाद में आ सकती हैं और उनकी ऊंचाई भी अधिक हो सकती है. खासकर समुद्री तट और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को वहां से दूर रहने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.
ये भी पढ़ें- Toilet में मोबाइल चलाने की आदत बन सकती है खतरनाक, बढ़ रहा बड़ा खतरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









