Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी बहस छिड़ गई है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। बहस की शुरुआत तब हुई जब अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए उनके पुराने टीवी करियर पर तंज कसा। इस पर स्मृति ईरानी ने इसे मेहनतकश महिलाओं के अपमान से जोड़ते हुए कड़ा जवाब दिया।
गोरखपुर से चुनाव लड़ने की बात
इसके बाद मामला और गरमा गया जब स्मृति ईरानी ने वाराणसी में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे अपनी पारंपरिक सीट छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़ें।
राजनीति विरासत में मिली
स्मृति ईरानी ने ‘X’ पर लिखा कि जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है, वे उन लोगों को याद कर रहे हैं जिन्होंने अपने दम पर मुकाम हासिल किया है। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में पलटवार करते हुए लिखा, “हर बात से अगर साजिश की बू आई न होती, यकीन करते लोग अगर बात जुमलाई न होती। दरअसल अगर अवाम से दोस्ती निभाई होती, तो इतनी जल्दी विदाई की घड़ी आई न होती।
ये भी पढ़ें- पंजाब में राजस्व बढ़ोतरी के साथ बड़ा फैसला, एनफोर्समेंट टीम को मिले 25 नए वाहन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









