Other Statesराज्य

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा: लॉरी से टकराई बोलेरो, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, कई घायल

Kurnool Accident : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. यह दुर्घटना मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना गांव के पास हुई, जहां एक बोलेरो और रेडी-मिक्स लॉरी की आमने-सामने टक्कर हो गई.

पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने एम्मिगानुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

कर्नाटक के तीर्थयात्री थे मृतक

मृतकों की पहचान कर्नाटक के चिक्कमगलुरु क्षेत्र के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मंत्रालयम में श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

परिवहन मंत्री ने जताया गहरा दुख

राज्य के परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए.

ये भी पढ़ें – सेहत कार्ड का पंजीकरण बढ़कर हुआ 40 लाख, हमारा लक्ष्य -सौ प्रतिशत कवरेज : डॉ. बलबीर सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button