मनोरंजनराष्ट्रीय

Asha Bhosle के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले – ‘बहुमुखी आवाजों में से एक थीं’

Asha Bhosle Death : भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन की खबर से फिल्म, खेल और राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देश-विदेश में उनके करोड़ों प्रशंसक उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

पीएम Narendra Modi ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा जी भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं, जिनकी गायकी ने दशकों तक भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया। पीएम ने उनके साथ हुई मुलाकातों को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

आखिरी समय में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा था इलाज

बीते शनिवार को आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन फैंस की यह उम्मीद टूट गई।

सोमवार को अंतिम संस्कार, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम विदाई

गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार को Shivaji Park में किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन होंगे। यही वह स्थान है जहां उनकी बहन Lata Mangeshkar का भी अंतिम संस्कार हुआ था।

ये भी पढ़ें – स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने वृंदावन में नाव पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button