वायरल

खेल नहीं, जानलेवा खेल! सांप-सीढ़ी गेम में असली सांपों के साथ खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

Snake Ladder Game : सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरानी और चिंता में डाल दिया है. वीडियो में दिखाया गया दृश्य आमतौर पर बच्चों द्वारा खेले जाने वाले “सांप-सीढ़ी” खेल से मिलता-जुलता है, लेकिन इसका तरीका बिल्कुल अलग और बेहद जोखिम भरा बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने जमीन पर उसी खेल की तरह एक बोर्ड तैयार किया हुआ दिखाई देता है, लेकिन इसमें मोड़ तब आता है जब खेल में बने “सांप” वाले हिस्सों की जगह असली सांपों को रखा गया है. यही बात इस पूरे मामले को और ज्यादा खतरनाक बना देती है.

खेल के दौरान दिखा खतरनाक नजारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ी पासा फेंककर अपनी गोटियों को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन इसी दौरान उनका हाथ बार-बार उन सांपों के बेहद करीब पहुंच जाता है. जरा सी लापरवाही या गलत मूव किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी.

बताया जा रहा है कि इस “स्टंट जैसे खेल” में छोटे सांपों के साथ-साथ बड़े आकार के अजगर भी मौजूद थे. कुछ सांपों को जहरीला भी बताया जा रहा है, जिससे खतरे की गंभीरता और बढ़ जाती है. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे जीव किसी भी समय आक्रामक हो सकते हैं और इंसानों पर हमला करने की स्थिति में जान का जोखिम पैदा हो सकता है.

विशेषज्ञों ने दी गंभीर चेतावनी

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया है, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि यह मनोरंजन नहीं बल्कि जान से खिलवाड़ जैसा कदम है. कई लोगों ने ऐसे खतरनाक प्रयोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है.

जानकारों की राय है कि इस तरह जंगली या जहरीले सांपों के पास इस तरह की गतिविधि करना गंभीर खतरे को आमंत्रण देने जैसा है. साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि ऐसे वीडियो देखकर अन्य लोग भी इसे दोहराने की कोशिश कर सकते हैं, जो और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें – साली और सास ने दामाद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जानें क्या है पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button