Punjab News : जिला फरीदकोट के कोटकपूरा क्षेत्र के गांव फिड्डे कलां में आयोजित एक समारोह के दौरान पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत 170 से अधिक लाभार्थियों को उनके घरों के मालिकाना हक के प्रमाण-पत्र वितरित किए.
यह योजना पंजाब सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को उनकी संपत्ति के वैध मालिकाना अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है.
जीवन में आएगी स्थिरता
इससे पहले इलाके के अधिकांश लोग अपने घरों में रहने के बावजूद कानूनी दस्तावेजों या मालकी अधिकारों से वंचित थे. जिस कारण उन्हें बैंक से ऋण लेने या घर की खरीद-बिक्री के समय कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. इस योजना के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को न केवल अपने घरों के पूर्ण कानूनी अधिकार मिलेंगे, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा और स्थिरता भी आएगी.
स्पीकर ने मदद का भरोसा दिलाया
कोटकपूरा के निवासियों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने आज हमारा अधूरा सपना पूरा कर दिया है. स्पीकर ने कहा कि हम पंजाब के लोगों की मदद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे, ताकि वे अपनी जिदगी बड़े मान-सम्मान के साथ बसर कर सकें.
ये भी पढ़ें- हरियाणा में दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, 14 राउंड फायरिंग से दहला इलाका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









