Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 78वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 400 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक व्यापक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं.
कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधी भी गिरफ्तार
78वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियार बरामद करने के बाद 192 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19,642 हो गई है.
इसके अलावा 109 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 41 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.
403 दिनों में कुल 57,728 नशा तस्कर गिरफ्तार
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकते हैं.
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 403वें दिन 115 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 841 ग्राम हेरोइन, 860 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 25,550 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही, केवल 403 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 57,728 हो गई है.
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार भी किया.
ये भी पढ़ें- हरियाणा में दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, 14 राउंड फायरिंग से दहला इलाका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









