Gujarat Murder Case : गुजरात के नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा थाना क्षेत्र के भादरवा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 41 वर्षीय राजेश तडवी, जो लकवे से पीड़ित थे, की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
बस स्टैंड के पास एक दुकान…
जानकारी के अनुसार, राजेश रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। घटना वाले दिन वह बस स्टैंड के पास एक दुकान से सामान लेकर धीरे-धीरे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही धर्मेंद्र तडवी उनके पास आए और 10 रुपये की मांग की। जब राजेश पैसे देने में असमर्थ रहे, तो आरोपी गुस्से में हिंसक हो गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
धर्मेंद्र ने राजेश को धक्का देकर सड़क पर गिराया और उनकी छाती और गर्दन पर मारपीट की। अंत में उसने उनका गला दबाकर जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र तडवी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
परिवार में छाया मातम
मृतक के परिवार में मातम छा गया है। राजेश पहले ही जीवन की कठिनाइयों से जूझ रहे थे और इस अमानवीय घटना ने उनके परिजनों और गांववासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
ये भी पढ़ें- ईरान युद्ध के चलते अमेरिका में तेल और हवाई यात्रा महंगी, आम जनता पर असर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









