बड़ी ख़बरविदेश

ईरान-अमेरिका तनाव, पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’, होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलने की संभावना

Iran-US Tensions : ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को खत्म करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण सहमति बनने की संभावना है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने दोनों देशों को सीजफायर का प्रस्ताव दिया है, जिसे अस्थायी तौर पर ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’ नाम दिया गया है।

प्रस्ताव दो चरणों में लागू होगा

पहले चरण में तत्काल सीजफायर लागू होगा, जबकि दूसरे चरण के तहत अगले 15 से 20 दिनों में अंतिम समझौते को फाइनल किया जाएगा। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी और ईरानी नेताओं के साथ पूरी रात बातचीत की। इस डील में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का प्रावधान भी शामिल है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य हो सके।

48 घंटे इस डील के लिए निर्णायक

अमेरिकी मीडिया एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित सीजफायर 45 दिन का हो सकता है, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर बातचीत की जाएगी। पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की इस वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। अगले 48 घंटे इस डील के लिए निर्णायक माने जा रहे हैं।

समुद्री मार्गों को बना सकता है निशाना

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़ते हैं, तो वह वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकता है। अल जज़ीरा के मुताबिक ईरान ने कहा कि वह केवल होर्मुज स्ट्रेट ही नहीं, बल्कि अन्य समुद्री मार्गों जैसे बाब-अल-मंदेब को भी निशाना बना सकता है।

वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर

ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी बड़ी कार्रवाई का जवाब सिर्फ सैन्य कदम से नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है।

अमेरिका कर सकता है बड़े हमले

ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान होर्मुज नहीं खोलेगा तो अमेरिका बड़े हमले कर सकता है, जिसमें पावर प्लांट और पुलों पर निशाना शामिल हो सकता है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मंगलवार को ईरान में ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ होगा, यानी हमला होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- KKR Vs PBKS : आज KKR और Punjab Kings होंगी आमने-सामने, कौन होगी जीत की दावेदार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button